रायडीह: रायडीह में सिम्मी डिजिटल एवं मल्टी स्टोर का शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी ऑनलाइन व घरेलू सुविधाएं
Raidih, Gumla | Aug 27, 2026 नवागढ़ पत्राटोली स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बगल में गुरुवार को सिम्मी डिजिटल एवं मल्टी स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया गया। दोपहर करीब 1 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान हांशदाक, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार लाल, हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार तथा समाजसेवी अशरफ राय लालो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।