बहराइच: जोगापुरवा निवासी पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर छप्पर में लगी टटिया उजाड़ने और मारपीट के मामले में दिया शिकायती पत्र
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जोगापुरवा के पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को एक शिकायती पत्र देते हुए मांग की है कि उनके साथ हुई घटना के संबंध में संबंधित थाने को निर्देश दिया जाए। कि वह प्राथमिक की दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करें। पीड़ित मीरा देवी ने बताया की विपक्षी गणों ने उनके छप्पर की टटिया उजाड़ी और उनके साथ मारपीट की है।