बहराइच: देवलखा चौराहा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
देवलखा चौराहा के पास तेज रफ्तार डम्फर ने बाइकसवार को मारी ठोकर हादसे मे बाइकसवार गंभीर रूप से हुआ घायल पहुंचाया गया अस्पताल। इस संबंध मे गुरुवार दोपहर को घायल राजेश के परिजनों ने बताया कि राजेश अपनी ससुराल जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार डम्फर ने उन्हें देवलखा चौराहा के पास ठोकर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।