बहराइच: रिसिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार व चोरी का माल किया बरामद
बहराइच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटना का अनावरण किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी का माल बरामद किया है। एएसपी नगर ने बताया की रिसिया थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सलमान, सुकनू और असद के रूप में की है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी, आभूषण और अन्य सामान बरामद हुआ।