फर्रुखाबाद: जिले में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पुल से नदी में कूद रहे किशोर, हादसे की आशंका के बावजूद सावधानी नहीं बरत रहे
फर्रुखाबाद जनपद में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी खतरे के निशान से मात्र 60 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। इसके बावजूद, पांचाल घाट पर किशोर करीब 10 फीट की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाकर जोखिम भरा एडवेंचर कर रहे हैं। इस गतिविधि से किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर 136.00 सेंटीमीटर पर बह रहा है