Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image
image

इश्क में 'नागिन' बनी पत्नी: पति को नींद की गोली दी, फिर प्रेमी संग मिलकर जहरीले सांप डसवा ली पति की जान,मेरठ की घटना मेरठ में स्कूल संचालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मरवा दिया। वजह यह है कि पत्नी स्कूल के वैन ड्राइवर से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पति बीच में रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने सपेरों से 5 लाख रुपए में जहरीले सांप से हत्या की डील तय की। गुरुवार रात पत्नी ने पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। अतुल के सोने के बाद प्रेमी सपेरों के साथ घर पहुंचा और कमरे में जहरीला सांप छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अतुल को सांप ने डस लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डसने के निशान भी थे, इसलिए सभी ने इसे हादसा माना। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला तब पलटा, जब पूछताछ में पत्नी दामिनी (30) ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे ही कमरे से बाहर चली गई थी। उसके बयान पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। 7 साल पहले लव मैरिज की, फिर परिवार से अलग रहने लगे अतुल कुमार बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता अजब सिंह (72) खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां संतोष देवी (69) गृहिणी हैं। बड़े भाई कुलदीप सेना से रिटायर हैं और पत्नी-बच्चों के साथ बहसूमा में रहते हैं। दूसरे भाई मनदीप ने चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब सात साल पहले अतुल ने परिवार के खिलाफ जाकर दामिनी से लव मैरिज की थी। पहले वह एक कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। चार साल पहले नौकरी छोड़कर उन्होंने कृष्ण किड्स प्ले स्कूल खोला, जिसे वह पत्नी के साथ मिलकर चलाते थे। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है और करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। अतुल के पिता अजब सिंह ने बताया कि दामिनी की परिवार से नहीं बनती थी। उसने कहा था कि किसी पुरोहित ने चार साल तक परिवार से अलग रहने की सलाह दी है। इसके बाद अतुल हस्तिनापुर में किराए के मकान में पत्नी दामिनी (30) और 6 साल के बेटे के साथ रहने लगे। सांप से डसवाने से पहले कार से टक्कर भी मरवाई थी पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले तुषार ने अतुल के स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी शुरू की। इसी दौरान उसकी दामिनी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अतुल को रास्ते से हटाने और 20 लाख रुपए की बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। योजना थी कि हत्या के बाद तुषार अपनी पत्नी को तलाक देगा और दोनों नई जिंदगी शुरू करेंगे। जांच में पता चला कि दामिनी पिछले एक साल से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। कुछ दिन पहले अतुल को एक अर्टिगा कार से टक्कर भी मारी गई थी, लेकिन दामिनी ने उस मामले में मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से अतुल के खाने में नशीली गोलियां भी मिला रही थी। अतुल को इस बात का शक हो गया था। उन्होंने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी। इसी वजह से उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। साजिशें नाकाम हुईं तो सांप से डसवाया पुलिस के मुताबिक, पहले की कोशिशें नाकाम होने पर दामिनी और तुषार ने सांप से डसवाकर हत्या की साजिश रची। तुषार दामिनी को अपने सपेरे दोस्त सोनू और उदय के पास ले गया। दोनों सपेरों से 5 लाख रुपए में डील तय हुई। गुरुवार को दामिनी और तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं और अतुल के खाने में मिला दीं। रात में अतुल के सोने के बाद तुषार ने सोनू और उदय को बुलाया। आरोप है कि उन्होंने जहरीले सांप से अतुल को डसवाया और सांप को कमरे में छोड़कर चले गए। शुक्रवार सुबह अतुल मृत मिले। दामिनी ने परिजनों से कहा कि गर्मी के कारण वह बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो गई थी। सुबह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत पड़े मिले। प्रेमी के मोबाइल में मिली सांप की फोटो, सख्ती पर कबूला जुर्म एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत से ही दामिनी सांप के काटने से मौत होने की बात कह रही थी। हालांकि, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में उसके और स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार पायला के प्रेम-प्रसंग का पता चला। तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की फोटो मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो सपेरों की मदद से सांप खरीदकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।

MORE NEWS

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में 

फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है।

विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

*कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला:* फर्रुखाबाद में कन्नौज के युवक की मौत, चालक हिरासत में फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है। विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 10, 2026

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है 

आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया।

किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया।

बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे।

बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी।

3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश

रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई।

डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे।

डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा

किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है।

डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए': आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया। किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया। बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले कई सालों से परेशान थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या का हल निकालने के बजाय मामले को टालते रहे। बीती 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। उनसे किसान की जमीन की पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी। 3 साल से चक्कर लगा रहे थे किसान रामप्रकाश रामप्रकाश ने डीएम से शिकायत में बताया था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब किया। उनके साथ साथ लेखपाल को भी पैमाइश न करने पर फटकार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद रामप्रकाश की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद उनकी ये समस्या खत्म हो गई। इसी खुशी में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को धन्यवाद देने के लिए वह अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर गए थे। डीएम मुस्कुराते हुए बोले- ये मेरे लिए अनमोल तोहफा किसान रामप्रकाश शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचे। उसने बताया कि साहब आपके सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई है। मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है। इसलिए वह ककोड़े लेकर आया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया- रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार किया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

ईश्वर दास जी महाराज ने बताया कांवड़ का महत्व @panchal_live

Farrukhabad, Farrukhabad | Aug 8, 2026