कुलपहाड़: नहाते समय अर्जुन सहायक परियोजना नहर में बहा 19 वर्षीय युवक, चार घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
महोबकंठ थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का 19 वर्षीय आरिफ मंसूरी अपने दोस्तों के साथ लहचूरा से निकली अर्जुन सहायक परियोजना नहर में नहाने गया था। इसी दौरान इटौरा पुल के पास नहर के तेज बहाव की चपेट में आने से वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।