दमोह के नोहटा में 5 फरवरी से 15 तक हुए नोहलेश्वर महोत्सव में आयुष विभाग दमोह की ओर से प्रतिदिवस नि:शुल्क स्वास्थ एवं चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। मेले में आए हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियां प्रदान की गई, स्वास्थ्य के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।