कटंगी: शहर में भौतिक सत्यापन के दौरान पीएम आवास योजना के तहत बने मकानों को बेचने के मामले आए सामने
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के मकानों को किराये पर देना और नगरपालिका की अनुमति के बिना इन्हें बेचना प्रतिबंधित है। संशोधित गाइडलाइन में इसके स्पष्ट निर्देश हैं। बावजूद इसके कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक पांच में पीएम आवास के हितग्राही ने मकान बेच दिया और इसकी भनक तक नगर परिषद को नहीं लगी।