कटंगी: बिरसोला में पूर्ण हुई हर घर नल जल योजना, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिरसोला में हर घर नल जल योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को टेस्टिंग की गई। पानी पहुँचते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। यहां 225 परिवारों मतलब गांव के लिए 70.55 लाख रुपए की योजना से टंकी और घरों में नल कनेक्शन किये गए। ग्रामीणों ने बताया कि काफी लंबे समय से गांव में पेयजल समस्या बनी हुई थी।