कटंगी: ग्राम तुमसर में शराबी पुत्र ने वृद्ध पिता की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमसर में एक शराबी पुत्र ने अपने वृद्ध पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पर ही रहा. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।