कटंगी: टुईयापार पंचायत के चोर पिण्डेकपार में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से खेतों में नहीं हो पा रही सिंचाई, किसान परेशान
विद्युत विभाग के अफसरों और कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये के चलते इन दिनों ग्राम पंचायत टुईयापार के ग्राम चोर पिण्डेपार के किसान खासे परेशान है। दरअसल, चोर पिण्डेपार में किसानों के खेतों में बिजली की सप्लाई पहुंचाने वाला ट्रांसफार्मर बीते 15 दिनों से खराब है। किसानों ने इसकी शिकायत खैरलांजी विद्युत कार्यालय में की है किंतु शिकायत करने पर भी सुधार नहीं हुआ है।