कटंगी: नगर परिषद कटंगी में PM आवास योजना की जांच के बाद अनियमितता हो रही उजागर, DPR में नाम नहीं फिर भी आवास योजना का मिला लाभ
नगर परिषद कटंगी द्वारा शहरी क्षेत्र में आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवासों की जांच चल रही है। जांच के लिए 18 सदस्यों का एक दल गठित किया गया। इस दल के सदस्य नगर परिषद के वार्ड प्रभारियों के साथ आवासों का भौतिक सत्यापन कर रहे है। जांच दल ने पाया कि पीएम आवास में पशुचारा रखा जा रहा और डीपीआर में नाम नहीं है, फिर भी लाभ दिया गया।