शिवपुरी नगर: समोहा में देवर-देवरानी ने गुंडों को बुलाकर पति-पत्नी पर हमला किया, दोनों घायल
ग्राम समोहा की रहने वाली संपत कुशवाह पत्नि धर्मवीर कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की खेत पर उसका झगड़ा अपनी देवरानी से हो गया। जहां देवर और देवरानी ने गुंडे बुलवाकर उसकी एवं उसके पति के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।