शिवपुरी नगर: आत्मनिर्भर भारत के लिए केंद्रीय बजट एक महत्वपूर्ण कदम : ज़िला प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
केंद्रीय बजट 2025-26 1 फरवरी 2025 को संसद में पेश कर दिया गया है। यह लगातार 8वीं बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। बजट 2025-26 में कर नीतियों, खर्च की प्राथमिकताओं और सब्सिडी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया है। 12 लाख रुपए तक की आय कर-मुक्त होगी। सेक्शन 87A के तहत छूट पहले ₹25,000 थी, अब इसे बढ़ाकर ₹60,000 कर दिया गया है।