शिवपुरी नगर: फोरेस्ट चौकी के पास लालू की कोठी के कच्चे रास्ते से देहात थाना पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
देहात थाना पुलिस को आज मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फोरेस्ट चौकी के पास लालू की कोठी के कच्चे रोड पर स्मैक बेचने की फिराक में खडा है। जिस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी ब्रिजेश गिर गोस्वामी पुत्र रामगिर उम्र 36 साल निवासी ग्राम जाखनौद थाना पोहरी जिला शिवपुरी के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की।