शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल में गेट पास सिस्टम में हुआ सुधार, पब्लिक एप की खबर का हुआ असर
पब्लिक एप द्वारा 13 फरवरी को शिवपुरी जिला अस्पताल की ख़बर प्रकाशित की थी। जहां ज़िला अस्पताल में मरीजों के अटेंडरो से गेट पास के नाम पर वसूली की जा रही थी। जिस पर भाजपा पार्षद ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। जहां आज शनिवार से जिला अस्पताल में गेट पास के सिस्टम को ठीक कर दिया गया है। वही लोगों ने मीडिया को धन्यवाद दिया है।