शिवपुरी नगर: सागर में मिनी ट्रक पलटने से हादसा, शिवपुरी के नव दंपती की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ के कबीर आश्रम से लौट रहे लोगों का मिनी ट्रक सागर जिले में गुरुवार दोपहर को बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय पवन शाक्य और उनकी 20 वर्षीय पत्नी सोना शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मीना शाक्य, काशी शाक्य, कल्याण शाक्य और आदर्श शाक्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को कम छोटे आई