शिवपुरी नगर: नाबालिग लड़की को बहलाकर भगा ले जाने वाले युवक को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
8 फरवरी को लड़की के पिता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई है। जांच में पता चला कि पड़ोसी विशाल जाटव (स्व. मायाराम जाटव का पुत्र) उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। कई दिनों तक लड़की का पता नहीं चलने पर 14 फरवरी को पीड़िता के पिता ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।