भारतीय रेलवे ने होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए, नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। ये विशेष ट्रेनें टाटानगर-बक्सर, रांची-झंझारपुर और सांतरागाछी-दरभंगा के बीच चलेंगी। इससे झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राहत मिलेगी।