खिलौने पाकर खिल उठे नन्हे चेहरे, गोदभराई और अन्नप्राशन से सजा स्नेह का पल
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर के उपरांत कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बैगापारा पहुँचीं।
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को अपने हाथों से खिलौने भेंट किए, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की किलकारियों से गूँज उठा। इस दौरान कलेक्टर ने दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें सुपोषण किट प्रदान की तथा छह माह पूर्ण कर चुके दो बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया।
कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र स्वस्थ एवं सशक्त पीढ़ी के निर्माण की पहली पाठशाला हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगन_मिलन_सेवा #आंगनबाड़ी #सुपोषण #बलरामपुर
98 views | Balrampur, Chhattisgarh | Oct 3, 2026