सिहोरा: सिहोरा हमेशा रहेगा खास: आदित्य सिंगारिया 11 महीने की सख्त कप्तानी के बाद प्रमोट होकर खंडवा स्थानांतरण
सिहोरा अनुविभाग में करीब 11 माह तक एसडीओपी के पद पर आसीन रहने वाले आईपीएस अधिकारी आदित्य सिंगारिया का पदोन्नति के बाद खंडवा स्थानांतरण हो गया है। शासन द्वारा बुधवार को जारी आदेश में उन्हें पुलिस अधीक्षक खंडवा पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण की चर्चा करीब एक सप्ताह से थी लेकिन शासन स्थल से आदेश जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई।