☀️ पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को गति देने की दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन प्रतिबद्ध
माननीय मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लाभुकों के आवेदन, वेंडर चयन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों के संस्थापन, बैंक ऋण की स्वीकृति एवं वितरण, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
📊 राज्य की प्रगति • 1,01,034 आवेदन प्राप्त
• 75,238 लाभुकों का वेंडर चयन
• 25,689 रूफटॉप सोलर संयंत्रों का संस्थापन पूर्ण
• ₹171.74 करोड़ की सब्सिडी जारी
📍 औरंगाबाद जिले की प्रगति • 993 आवेदन प्राप्त
• 811 लाभुकों का वेंडर चयन
• 202 रूफटॉप सोलर संयंत्रों का संस्थापन पूर्ण
• पिछले चार माह में 73 संस्थापन
• 6,578 लाभुकों के संस्थापन का लक्ष्य निर्धारित
• नवंबर 2026 तक लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रतिदिन 70 संस्थापन का लक्ष्य
🔋 संस्थापन एवं सामग्री की स्थिति संबंधित एजेंसी को संस्थापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिले में संचयी रूप से 531 स्ट्रक्चर एवं 154 पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। वर्तमान में 74 स्ट्रक्चर एवं 142 मॉड्यूल उपलब्ध हैं तथा अतिरिक्त सामग्री की आपूर्ति प्रक्रियाधीन है।
🏦 बैंक ऋण की स्थिति 08 अगस्त 2026 तक जिले में 370 ऋण आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 130 ऋण स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत ऋणों में से 99 का वितरण किया जा चुका है। लंबित आवेदनों एवं ऋण वितरण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है।
👩💼 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने संबंधित पदाधिकारियों, बैंकों, विद्युत वितरण कंपनी एवं अधिकृत एजेंसियों को समन्वित प्रयास करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, संस्थापन कार्य में तेजी, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा बैंक स्तर पर लंबित ऋण आवेदनों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुँचाने के लिए जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है। जिले में आयोजित सोलर मेला के माध्यम से भी आमजनों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।
☀️ सौर ऊर्जा अपनाएँ — बिजली की बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #RooftopSolar #AurangabadBihar #DistrictAdministrationAurangabad #RenewableEnergy #हरितऊर्जा #सौरऊर्जा
Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India CMO Bihar
64 views | Aurangabad, Bihar | Aug 10, 2026