जनसुनवाई में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने जनता दरबार में सुनीं आम नागरिकों की समस्याएँ
सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। परिवादियों द्वारा दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, आवास योजना, भूमि मापी, अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, अनुग्रह अनुदान सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों का निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी प्रशासन एवं समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #Bihar #JanataDarbar #जनतादरबार #सबकासम्मानजीवनआसान #DistrictAdministration #PublicGrievance #जनसमस्या #जिलाप्रशासन
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
73 views | Aurangabad, Bihar | Aug 24, 2026