बाराहाट: बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के छात्रों ने इंटर परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, लोगों ने दी बधाई
Barahat, Banka | Mar 23, 2026 बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोमवार करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा के छात्र गुलशन कुमार ने साइंस विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि चंगेरी मिर्जापुर स्कूल के आर्यन कुमार टॉपर रहे। सभी उत्तीर्ण छात्राओं को लोगों ने बधाई दी।