घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने शातिर अपराधी ठोकिया की खोली हिस्ट्रीशीट, नियमित रूप से होगी निगरानी
घाटमपुर पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत शातिर अभियुक्त सोनू बाजपेई उर्फ ठोकिया की नियमित निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोल दी है।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 7:00 बजे बताया अभियुक्त को हिस्ट्रीशीट नंबर 984अ आवंटित किया गया है।अभियुक्त पर लूट,चोरी, एनडीपीएस एक्ट ,आर्म्स एक्ट समेत कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।