घाटमपुर: घाटमपुर में यमुना का जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित गांवों में शुरू होगा सफाई अभियान
घाटमपुर में यमुना में आई बाढ़ की वजह से घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे।एसडीएम घाटमपुर ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया यमुना का जलस्तर घट रहा है। गांव से यमुना का जल तो चला गया है लेकिन अब नगर पालिका से समन्वय कर गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही गांव में फॉगिंग कराई जाएगी जिससे बीमारियां न उत्पन्न हो।