घाटमपुर: विद्युत विभाग ने नवरंगा और भदवारा में पेड़ छटाई का कार्य शुरू किया, सुचारू रूप से हो सकेगी विद्युत आपूर्ति
विद्युत वितरण खंड घाटमपुर के अंतर्गत उपकेंद्र नवरंगा और भदवारा में विद्युत विभाग द्वारा पेड़ छटाई का कार्य शुरू कराया गया है।विद्युत वितरण खंड घाटमपुर के जूनियर इंजीनियर ने बुधवार शाम 6बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुचारू विद्युत आपूर्ति एवं अनावश्यक ट्रिपिंग से बचाव के लिए 33 केवी लाइन के बीच में आने वाले पेड़ों की छटाई कार्य शुरू कराया गया है।