घाटमपुर: बिधनू सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की हुई मौत, चिकित्साधीक्षक ने बच्ची का खाता खुलवाकर अपने वेतन से जमा करवाए रुपए
बिधनू सीएचसी में प्रसव के बाद कार्डियक अरेस्ट होने से महिला की मौत हो गई थी।महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया था।बिधनू सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉक्टर नीरज सचान ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे बताया बच्ची के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर थे जिसके चलते उनके द्वारा बच्ची का बैंक खाता खुलवाकर अपने वेतन से 25000 रुपए खाते में जमा करवा कर आर्थिक मदद की गई है।