घाटमपुर: 7 अगस्त को अल्जीरिया से भीतरगांव पहुंचेगा अनादि का शव, छोटा भाई और जीजा दिल्ली के लिए रवाना हुए
भीतरगांव के बारीगांव के रहने वाले अनादि मिश्रा की अल्जीरिया में कंपनी में हुए विस्फोट के दौरान मौत हो गई थी।शव के इंतजार में उनके पिता का भी देहांत हो गया था।जिलाधिकारी ने अनादि मिश्रा के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। छोटे भाई अर्पित मिश्रा ने मंगलवार रात 9 बजे बताया अनादि का पार्थिव शरीर 7 अगस्त को भीतरगांव पहुंचेगा।