घाटमपुर: घाटमपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत, 650 परिवारों को वितरित की गई राशन किट
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांव यमुना में आई बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गांव में रहने वाले ग्रामीण बाढ़ सहायता केंद्र में रह रहे हैं। ऐसे में बुधवार शाम 5:00 बजे बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत मिली। प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई राशन किट घाटमपुर विधानसभा की विधायक सरोज कुरील के द्वारा बाढ़ पीड़ित 650 परिवारों को वितरित की गई।