17 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार पकड़ाया, 6 दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग को बड़ी सफलता!
छत्तीसगढ़। सरगुजा संभाग के उदयपुर वन परिक्षेत्र में दहशत का पर्याय बने कबरा हाथी को वन विभाग की टीम ने छह दिनों के लंबे अभियान के बाद आखिरकार ट्रैंकुलाइज कर लिया। रामगढ़ पहाड़ के पास जंगल में हाथी को बेहोशी का डार्ट लगाकर काबू में किया गया। इस हाथी के हमलों में अब तक 17 से 19 लोगों की मौत होने की खबरें सामने आई हैं।
रेस्क्यू अभियान में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर की वन विभाग की टीमें जुटी थीं। ड्रोन और थर्मल कैमरों के साथ प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथ और दुर्योधन की मदद से कबरा को काबू करने में सफलता मिली।
अब वन विभाग हाथी को झुंड से अलग कर उसके गले में रेडियो कॉलर लगाने की तैयारी में है, ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। हाथी के पकड़े जाने से आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
#Chhattisgarh #Surguja #KabraElephant #ElephantRescue #ForestDepartment #BreakingNews #JharkhandNews #WildlifeNews
Chinia, Garhwa | Nov 20, 2026