भोगांव: बिछवां के गांव नगला जीसुख में पति व ससुरालियों ने विवाहिता को गाली गलौज कर पीटा, विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर
गांव नगला जीसुख निवासी अर्चना पत्नी नंदराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे घरेलू बातों को लेकर पति नंदराम, सास सुनीता देवी, व ननद ललिता ने उसके साथ गाली गलौज की। जव उसने विरोध किया। तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानवीन शुरू की है।