भोगांव: बिछवां स्थित भोले बाबा के रामकुटीर आश्रम पर सत्संग के लिए पहुंचे भक्त, पुलिस ने भक्तों को बैरिकेडिंग कर रोका
मंगलवार को बिछवां स्थिति भोले बाबा के रामकुटीर आश्रम पर सत्संग के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हुआ।तो सुरक्षा की द्रष्टि से लगे पुलिस बल ने उन्हें बैरियर पर ही रोकना शुरू कर दिया।और आश्रम तक भक्तो को नहीं जाने दिया।जिस पर भक्त भड़कने लगे।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी मयफोर्स के पहुंचे और बैरियर पर भक्तों की बढ़ती भीड़ को देख भक्तो को समझाकर वापस किया।