दादरी: नोएडा में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, अधिकारी बैरंग लौटे
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों व स्थानीय लोगों के बीच झड़प होने लगी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है। वहीं स्थानीय लोगों का आक्रोश देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी बिना कार्यवाही किए ही मौके से वापस लौट गए।