दादरी: सेक्टर-56 में अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से हुए घायल
नोएडा के सेक्टर-56 में सोमवार देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दंपति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।