दादरी: कुलेसरा क्षेत्र में सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ( यातायात ) ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।