दादरी: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के एसीपी प्रवीण कुमार ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गौतमबुद्ध नगर के एसीपी प्रवीण कुमार ने सोमवार को देर रात सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसीपी प्रवीण कुमार के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसीपी प्रवीण कुमार ने सेक्टर 39 थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित निर्देशित किया।