दादरी: गाजियाबाद से नोएडा में एसटीएफ ने घुमंतू गिरोह के सक्रिय सदस्य और ₹1 लाख के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा एसटीएफ ने रविवार को कार्रवाई करते हुए घुमंतू गिरोह के सक्रिय सदस्य व ₹ 1 लाख के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सूरज के रूप में हुई है। एएसपी राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लूट के मामलों में वांछित है।