छठ तालाब में स्नान करने के दौरान 7 वर्षीय मासूम बच्चों की मौ*त आर्यन कुमार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत पथराहा वार्ड नंबर 09 से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। छठ पर्व के मौके पर तालाब में स्नान करने के दौरान 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान आर्यन कुमार (7 वर्ष) के रूप में हुई है। वह लक्ष्मण ठाकुर के नाती और सुपौल जिले के बेलदारा वार्ड नंबर 10 निवासी सरोज ठाकुर के पुत्र थे।
बताया जा रहा है कि छठ तालाब में स्नान करने के दौरान यह दुखद हादसा हुआ, जिसमें मासूम आर्यन की असामयिक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मासूम की मौत से उनकी मां नीतू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamacher11 #republic18news #MadhepuraNews #janpolice #knowyourpolice #madhepurapolice #HainTaiyarHum #police #madhepura @highlight