*स्वाभिमान लंबी, स्वाभिमानी भाव जगाना है*
### *चलो गाँव की ओर, हमें देश बनाना है*
एकल अभियान संभाग - पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यमुनानगर सहारनपुर के सात संचों की मेयर हाउस, यमुनानगर में आयोजित की गई। अंचल ग्राम संगठन अध्यक्ष डॉ o रविश चौहान ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि संभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा अध्यक्ष
राकेश सैनी जी ने कहा सम्बोधित करते हुए कि हमें घर-घर जाकर स्वाभिमान का भाव जगाना है। हर कार्यकर्ता को संकल्प लेना है कि मेरा गाँव, मेरा स्वाभिमान चलो गाँव यही हमारी साधना है और यही हमारी सेवा है। अंचल ग्राम उपाध्यक्ष विपिन सिंगल ने कहा की यमुनानगर- सहारनपुर भाग को हमें पूरे संभाग में सर्वश्रेष्ठ बनाना है। सातों संचों में तालमेल, नियमित बैठक, आचार्य उपस्थिति हमारी पहली प्राथमिकता है । संभाग अभियान प्रमुख राजीव कुमार ने एकल विद्यालय की पंचमुखी शिक्षा और एकल के कार्य पर विस्तार से जानकारी दी और संच समिति से अनुरोध किया है कि एकल को जन जन का अभियान बनाने में संच समिति अपना सहयोग दे जिससे एकल विद्यालय पूर्ण स्वाबलंबी बन सके और मान्य श्याम जी गुप्त का सपना पूर्ण कर सके। डॉo रविश चौहान ने संभाग का कार्यालय पहले की तरह यमुनानगर में स्थापित करने का आग्रह किया ताकि संभाग का कार्य ओर उत्साहपूर्वक किया जा सके। बैठक की अध्यक्ष करते हुए डॉo सतपाल बहमनी ने की । बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने के कहा की एकल विद्यालय आज समाज में नगर और गांव के बीच समन्वय बनाने का बहुत सुंदर कार्य कर रहा है l इस अभियान में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। बैठक का सफल संचालन बहन कविता शर्मा संच प्रशिक्षक थाना छप्पर द्वारा किया गया । बैठक में अरविंद जी, अंचल अभियान प्रमुख अजय जी, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद रविश शर्मा जी,बहन शिवानी, अंशु, अंजली, जयप्रकाश, रामकुमार, सुनीता, अंशिका आदि सभी संच समिति से 35 की संख्या उपस्थित रही।