ऐसा क्यों कमेंट करके बताएं
कपाल मोचन मेले में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को ढके जाने पर एडवोकेट धर्मपाल चौहान ने जताई कड़ी नाराजगी।
उन्होंने कहा कि कपाल मोचन का मेला ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मेले में सरकार और प्रशासन द्वारा जनता के करोड़ों रुपये प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रचार-प्रसार पर खर्च किए जा रहे हैं, जबकि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की प्रतिमाओं को इसी प्रचार-प्रसार और सरकारी तामझाम के पीछे छिपा दिया गया है।
यह केवल एक प्रतिमा को ढकने का मामला नहीं, बल्कि शहीदों के सम्मान, उनके इतिहास और उनके सपनों को नजरअंदाज करने का गंभीर विषय है।
एडवोकेट धर्मपाल चौहान ने प्रशासन से मांग की कि शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को तत्काल साफ करवाकर आम जनता के दर्शन के लिए खोला जाए, नहीं तो इसके खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सवाल सत्ता के प्रचार का नहीं, शहीदों के सम्मान का है। प्रशासन जवाब दे!
#ShaheedUdhamSingh #KapalMochanMela #ShaheedonKaSamman #UdhamSingh #Yamunanagar #Haryana #शहीदउधमसिंह #शहीदोंकासम्मान #कपालमोचनमेला #प्रशासनजवाबदो
#शहीदउधमसिंह #कपालमोचनमेला #शहीदोंकाअपमान #धर्मपालचौहान #शहीदोंकासम्मान #यमुनानगर #हरियाणा #इंकलाबजिंदाबाद