अररिया: अररिया में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभुकों का गृह प्रवेश, 41 को चाबी और 90 को पत्र दिया गया
Araria, Araria | Aug 20, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में गुरुवार को परमान सभागार, अररिया में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास पूर्ण कर चुके लाभुकों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों को सांकेतिक चाबी, नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र तथा योजना में नाम जुड़ने पर शुभकामना पत्र वितरित किए गए।