कांके: समाहरणालय में पदोन्नति पाकर डीएसपी बने पुलिस अधिकारियों के सम्मान में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 समाहरणालय में पदोन्नति देकर डीएसपी बनाए गए पुलिस अधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जोनल आईजी रांची रेंज मनोज कौशिक, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी अजित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नव प्रोन्नत डीएसपी को बैच लगाकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।