उधवा: राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मध्य पियारपुर पंचायत में छापेमारी कर पुराने मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित मध्य पियारपुर निवासी डालीम शेख उर्फ अब्दुल डालिम को पुलिस ने बुधवार को अपराह्न करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।