कुंडा: बिसाहिया गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 30 बकरियों की मौत, दिलदहला देने वाला वीडियो आया सामने
हथिगवां थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय बड़ा हादसा टल गया। बिसहिया गांव के पास बुधवार दोपहर 1 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पशुपालक अशोक और होरी पासी की करीब 30 बकरियों की कटकर मौत हो गई। गनीमत रही कि गेटमैन की सतर्कता से समय रहते तीनों महिलाओं की जान बच गयी और एक बड़ा रेल हादसा टल गया।