नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा
आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री योगेश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को शीघ्र संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालय भवनों एवं परिसर की मरम्मत तथा जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति, महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था हेतु पिक बस की व्यवस्था तथा उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान महाविद्यालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चौकीदार एवं रात्रि प्रहरी की नियुक्ति, विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम की तैयारी तथा संचालन संबंधी अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर महाविद्यालयों के सुचारु संचालन का मार्ग प्रशस्त करें।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने कहा कि नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के संचालन से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि महाविद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और निर्धारित समय पर सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। #IPRDBihar Sameer Saurabh Gopalganj Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar