जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में DLCC, DLRC एवं CD अनुपात उप समिति की बैठक आयोजित
बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश
आज दिनांक 24 जून 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं CD अनुपात उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अमनदीप कुमार, एलडीएम गोपालगंज श्री जितेंद्र कुमार जमुआर सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में बैंकिंग गतिविधियों, ऋण वितरण, जमा एवं अग्रिम राशि, साख-जमा अनुपात (CD Ratio) तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में बैंकों में जमा राशि 12,57,023.57 लाख रुपये है, जो पिछले वर्ष की जमा राशि 11,01,875.55 लाख रुपये की तुलना में 1,55,148.02 लाख रुपये अधिक है। इसमें 14.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं अग्रिम राशि 5,79,837.55 लाख रुपये रही, जो पिछले वर्ष के 5,29,130.77 लाख रुपये की तुलना में 50,706.78 लाख रुपये अधिक है।
31 मार्च 2026 तक जिले का CD अनुपात 46.13 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 48.02 प्रतिशत था। जिला पदाधिकारी ने CD अनुपात में सुधार लाने के लिए सभी बैंक अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।
बैठक में वार्षिक साख योजना (ACP) की उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। जिले में 7,75,300 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 4,33,449.39 लाख रुपये की उपलब्धि प्राप्त हुई है, जो लक्ष्य का 55.91 प्रतिशत है।
क्षेत्रवार समीक्षा में कृषि क्षेत्र में 4,40,600 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,43,486.51 लाख रुपये (32.57 प्रतिशत), MSME क्षेत्र में 1,79,400 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,55,129.36 लाख रुपये (86.47 प्रतिशत) तथा प्राथमिकता क्षेत्र में 6,41,900 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 3,05,496.20 लाख रुपये (47.59 प्रतिशत) उपलब्धि दर्ज की गई।
गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 1,33,400 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,27,953.19 लाख रुपये की उपलब्धि प्राप्त हुई है, जो 95.92 प्रतिशत है।
बैठक में बताया गया कि कृषि क्षेत्र के अंतर्गत 85,420 व्यक्तियों/समूहों को कुल 1,43,486.51 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। इसमें लघु एवं सीमांत किसानों को 90,865.09 लाख रुपये का कृषि ऋण 56,898 किसानों को उपलब्ध कराया गया।
MSME क्षेत्र में 22,897 व्यक्तियों/समूहों को 1,55,129.36 लाख रुपये का ऋण दिया गया। प्राथमिकता क्षेत्र के कमजोर वर्गों को 78,339 लाभार्थियों को 97,710.27 लाख रुपये ऋण उपलब्ध कराया गया।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत 36,370 व्यक्तियों को 48,366 लाख रुपये, KCC पशुपालन के तहत 1,368 व्यक्तियों को 1,433.10 लाख रुपये तथा KCC मत्स्य पालन के तहत 46 लाभार्थियों को 23.52 लाख रुपये का ऋण दिया गया।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 58,331 लाभार्थियों को 61,901.45 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत 493 इकाइयों को 1,677.27 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए।
निवेश ऋण के अंतर्गत डेयरी क्षेत्र में 1,846 इकाइयों को 1,736.77 लाख रुपये, पोल्ट्री क्षेत्र में 130 इकाइयों को 484.26 लाख रुपये तथा मत्स्य पालन क्षेत्र में 130 इकाइयों को ऋण उपलब्ध कराया गया।
NRLM जीविका योजना के अंतर्गत 23,985 समूहों को 57,318.37 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कृषि, MSME एवं कमजोर वर्गों के लिए ऋण वितरण में तेजी लाने तथा CD अनुपात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
#Gopalganj #DMGopalganj #BankingSector #MSME #KisanCreditCard #Jivika #Development #BiharNews #DLCC #FinancialGrowth #DistrictAdministration
Gopalganj Police Sameer Saurabh
Information & Public Relations Department, Government of Bihar