बीरपुर: प्रखंड संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों की जांच व प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन
वीरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे समावेशी शिक्षा के तहत छह से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच एवं प्रमाणीकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों की चिकित्सकीय जांच की गई तथा उनके दिव्यांगता प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की गई।