बहराइच: बशीरगंज में बैंक और एयरपोर्ट मैनेजर को दरोगा व सिपाही ने पीटा, पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को निलंबित किया
जिले में दीवाली के लिए गुरुवार को बुलेट वाहन से समान खरीदने जा रहे सगे भाइयों को कार सवार दरोगा और सिपाही ने पीट दिया। मौके पर यातायात पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बैंक मैनेजर और अयोध्या में एयरपोर्ट में मैनेजर के पद पर तैनात जुड़वा भाई न्याय के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में SP ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।